37 विद्यालयों में प्रेरणा कैंटीन की स्थापना – बच्चों को मिलेगा पौष्टिक भोजन?
अमेठी। जिले के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट कॉलेज में प्रेरणा कैंटीन की स्थापना की जाएगी। स्वयं सहायता समूह इन कैंटीनों का संचालन करेंगी। सीडीओ ने इसके तहत अधिक से अधिक लोगों को रोजगार देने का खाका तैयार किया है। जिले के 37 हाईस्कूल व इंटरमीडिएट कॉलेज में प्रेरणा कैंटीन का संचालन किया जाएगा। जिससे महिलाएं स्वावलंबी बन सकें। उत्तर प्रदेश में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिला स्वयं सहायता समूह के तहत संचालित प्रेरणा कैंटीन कॉलेज में भी स्थापित की जाएंगी। इससे छात्रों व कर्मचारियों को स्वस्थ और पौष्टिक आहार मिल सकेगा। इसके साथ ही महिला समूहों को भी आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी।
योजना का उद्देश्य महिला स्वयं सहायता समूहों को सशक्त और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। इन कैंटीन का संचालन महिला स्वयं सहायता समूह के तहत किया जाएगा। जिससे उन्हें रोजगार मिलेगा और उनकी आय में वृद्धि होगी। राजकीय इंटर कॉलेज मऊ अतवारा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फुरसतगंज, अमेठी, जायस, आरएचएस इंटर कॉलेज सरमे जामो, उमारमण जीजीआईसी जामो सहित 15 हाईस्कूल व 22 इंटर कॉलेज में प्रेरणा कैंटीन की स्थापना कराई जाएगी।

