38.6 C
Uttar Pradesh
Thursday, June 11, 2026

हैदराबाद-जयपुर स्पेशल एक्सप्रेस में लगी आग, स्टेशन परिसर में मच गई अफरातफरी?

हैदराबाद-जयपुर स्पेशल एक्सप्रेस में लगी आग, स्टेशन परिसर में मच गई अफरातफरी?

    हैदराबाद, हैदराबाद से बड़ी खबर सामने आई है। हैदराबाद-जयपुर स्पेशल एक्सप्रेस में आग लगने की जानकारी सामने आई है। यह आग तब लगी जब ट्रेन खुलने के लिए तैयार हो रही थी। घटना के बाद स्टेशन परिसर अफरातफरी मच गई। जानकारी के अनुसार किसी भी पैसेंजर के हताहत होने की खबर नहीं है। जिस दो कोच में आग लगी, वहां कोई भी पैसेंजर या और कोई मौजूद नहीं था। यह घटना हैदराबाद के नामपल्ली रेलवे स्टेशन की है। ट्रेन के थ्री-टियर एसी कोच के B1 और B2 डिब्बों में आग लग गई थी। आग लगने के तुरंत बाद रेलवे सुरक्षा बल एक्टिव हो गए थे। आग लगने के बाद स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में डर का माहौल बन गया। लोग जल्दबाजी में प्लेटफॉर्म से दूर हटने लगे। रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत स्थिति संभाली और यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया।

     मौके पर रेलवे सुरक्षा बल स्टेशन प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें तेजी से पहुंचीं। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की तीन गाड़ियों को लगाया गया। काफी देर तक फायर कर्मियों ने मशक्कत की, जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। राहत की बात यह रही कि आग दूसरे डिब्बों तक नहीं फैल पाई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

ताजा खबर
सम्बंधित खबर

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें