33.9 C
Uttar Pradesh
Thursday, September 17, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर महाराष्ट्र की ओर से हार्दिक शुभकामनाएँ!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर महाराष्ट्र की ओर से हार्दिक शुभकामनाएँ!

मुंबई। भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर महाराष्ट्र की जनता की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं। प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन और देश के नेतृत्व में उनके लंबे कार्यकाल को इस अवसर पर विशेष रूप से रेखांकित किया गया। 10 जून 2026 को प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी जानकारी के अनुसार श्री नरेंद्र मोदी भारत के लगातार सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित प्रधानमंत्री बने। उन्होंने 4399 दिनों के लगातार कार्यकाल के साथ पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के 4398 दिनों के रिकॉर्ड को पार किया। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत, विकास, तकनीकी प्रगति, बुनियादी ढाँचे और वैश्विक स्तर पर भारत की भूमिका को लेकर सरकार की विभिन्न पहलों को देशभर में चर्चा का विषय बनाया गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्षों और शासनाध्यक्षों ने भी उन्हें शुभकामनाएँ दीं तथा भारत के साथ संबंधों को और मजबूत करने की इच्छा व्यक्त की।

महाराष्ट्र की ओर से जारी शुभकामना संदेश में कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की विकास यात्रा, आत्मनिर्भरता और वैश्विक मंच पर भारत की पहचान को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। संदेश में उन्हें विकासपुरुष, वैश्विक नेतृत्व, नेता एवं प्रेरणास्थान बताते हुए जन्मदिन की कोटि-कोटि शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं। प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर महाराष्ट्र सहित देशभर में उनके समर्थकों और शुभचिंतकों द्वारा विभिन्न सामाजिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों के माध्यम से शुभकामनाएँ व्यक्त की जा रही हैं।

.. कौशल विनोद पाठक – विशेष रिपोर्ट

ताजा खबर
सम्बंधित खबर

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें