34.2 C
Uttar Pradesh
Saturday, May 30, 2026

पुंछ में हाई अलर्ट? सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरा, संदिग्ध आतंकी मूवमेंट सर्च ऑपरेशन!

पुंछ में हाई अलर्ट? सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरा, संदिग्ध आतंकी मूवमेंट सर्च ऑपरेशन!

    पुंछ, जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद शुक्रवार देर शाम पुलिस और सुरक्षा बलों ने बड़े स्तर पर कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन शुरू किया। यह अभियान सुरनकोट के चमरेर और मचक़ी क्षेत्रों में चलाया जा रहा है, जहां सुरक्षा एजेंसियों को आतंकियों की गतिविधियों से जुड़ी विशेष इनपुट मिली थीं। जानकारी के अनुसार इलाके में 2 से 3 संदिग्ध व्यक्तियों के देखे जाने की सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। इसके बाद पुलिस, सेना और अन्य सुरक्षा बलों की संयुक्त टीमों ने पूरे क्षेत्र को घेरकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। ऑपरेशन को और प्रभावी बनाने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है, जबकि आसपास के इलाकों में निगरानी भी बढ़ा दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां पूरी रात हाई अलर्ट पर रहीं ताकि संदिग्ध आतंकी किसी भी स्थिति में फरार न हो सकें।

   अधिकारियों के अनुसार घने जंगलों और पहाड़ी इलाकों में बेहद सतर्कता के साथ तलाशी अभियान जारी है। हालांकि खबर लिखे जाने तक किसी मुठभेड़ या बरामदगी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी। इस अभियान के चलते स्थानीय लोगों में सतर्कता का माहौल है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षा बलों का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें।

ताजा खबर
सम्बंधित खबर

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें