33.9 C
Uttar Pradesh
Wednesday, July 24, 2024

दादर में तेज रफ्तार की वजह से भीषण हादसा.?

दादर में तेज रफ्तार की वजह से भीषण हादसा.?

मुंबई, दादर इलाके में तेज रफ्तार कार की वजह से भीषण हादसा हुआ है। कार के पेड़ से टकराने की वजह से 2 लोगों की मौत हो गई है और 3 लोग घायल हो गए हैं। ये हादसा उस वक्त हुआ, जब सभी दोस्त एक पार्टी करके घर लौट रहे थे। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। घायलों को नजदीक के KEM अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। यह हादसा शुक्रवार तड़के हुआ था, जबकि आज दादर पुलिस ने हादसे में गंभीर रूप से घायल कार ड्राइवर पर IPC की धारा 279, 338 और 304 के तहत मामला दर्ज किया है। इस हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है उनकी पहचान 29 साल के सुनील दत्तावाणी और 31 साल के सतीश यादव के रूप में हुई है। हादसे में घायल लोगों की पहचान 38 साल के केविन पिलई, 37 साल के साद इकबाल अंसारी और 30 साल के कार ड्राइवर सुदर्शन झिंजूरटे के रूप में हुई है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

ताजा खबर
सम्बंधित खबर

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें