29.6 C
Uttar Pradesh
Tuesday, September 15, 2026

हावड़ा के बाली की बुलंद आवाज़ – हनीथ शर्मा एवं उनकी टीम ने किया निःशुल्क पाइनेप्पल हलवा वितरण ..

हावड़ा के बाली की बुलंद आवाज़ – हनीथ शर्मा एवं उनकी टीम ने किया निःशुल्क पाइनेप्पल हलवा वितरण ..

 हावड़ा। सामाजिक सेवा और मानवता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए हनीथ मनोहर शर्मा एवं उनकी समर्पित टीम ने बाली क्षेत्र में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों के बीच मुफ्त पाइनेप्पल हलवा का वितरण किया। इस सेवा कार्य को लोगों ने अत्यंत सराहनीय बताते हुए टीम के प्रयासों की प्रशंसा की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया तथा आयोजन में अनुशासन और सेवा भावना का उत्कृष्ट परिचय देखने को मिला। स्थानीय नागरिकों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, प्रेम और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में टीम के अनेक सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। आयोजन से जुड़े प्रमुख सहयोगियों में धर्मेंद्र पोद्दार, हारेंद्र पोद्दार, विक्की यादव, शिवम जे. शाह, रोहित भुइयां, रवि मलिक, आकाश तिवारी, जितेंद्र राजा, सुजल बलादिया तथा अजय भुइयां सहित अन्य स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। हनीथ मनोहर शर्मा ने कहा कि समाज सेवा ही उनका उद्देश्य है और भविष्य में भी जरूरतमंदों की सहायता तथा जनकल्याण के ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे। स्थानीय लोगों ने इस पहल को प्रेरणादायक बताते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया और समाज के अन्य लोगों से भी ऐसे सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

.. कौशल विनोद पाठक – विशेष संवाददाता

ताजा खबर
सम्बंधित खबर

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें