38.2 C
Uttar Pradesh
Wednesday, May 20, 2026

धर्म गुरु राम गिरी महाराज के समर्थन में नितेश राणे ने कहा – मस्जिदों के अंदर आकर चुन-चुन कर मारेंगे

मस्जिदों के अंदर आकर चुन-चुन कर मारेंगे – नितेश राणे

      महाराष्ट्र, धर्म गुरु राम गिरी महाराज के समर्थन में रविवार 1 सितंबर को महाराष्ट्र के अहमदनगर में सकल हिंदी समाज आंदोलन हुआ। इसमें भाजपा विधायक नितेश राणे ने कहा, महंत रामगिरी महाराज के बारे में कोई कुछ बोलेगा तो मस्जिद में घुसकर चुन-चुन कर मारेंगे। राणे के भाषण का वीडियो सामने आने के बाद अहमदनगर पुलिस ने मंगलवार को श्रीरामपुर और तोपखाना थाने में 2 FIR दर्ज की है। FIR दर्ज होने के बाद नितेश राणे ने सोमवार को कहा, महंत रामगिरी महाराज के बयान में कुछ भी नया नहीं था। कई मुस्लिम स्कॉलर इस तरह के बयान दे चुके हैं। रामगिरी महाराज के समर्थकों को जान से मारने की धमकी मिल रही है।

      राणे ने अपने भाषण के दौरान कहा ‘अगर हमारे रामगिरि महाराज की तरफ…. अपशब्द बोलते हुए… नहीं तो यह बोलेंगे कि मराठी में बोल गया, इसलिए तेरे को जो भाषा समझ आती है, उसी भाषा में धमकी देकर जा रहा हूं। अगर हमारे रामगिरी महाराज के खिलाफ तुमने कुछ भी किया तो तुम्हारी मस्जिदों के अंदर आकर चुन-चुनके मारेंगे। AIMIM नेता वारिश पठान ने नितेश राणे का वीडियो शेयर कर आरोप लगाया कि बीजेपी चुनाव से पहले सांप्रदायिक हिंसा कराना चाहती है। नितेश राणे का भाषण भड़काऊ है। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

 

ताजा खबर
सम्बंधित खबर

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें