27.9 C
Uttar Pradesh
Saturday, August 8, 2026

सुनेत्राताई पवार पर कथित अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ मीरा रोड में तीव्र निषेध प्रदर्शन ..

सुनेत्राताई पवार पर कथित अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ मीरा रोड में तीव्र निषेध प्रदर्शन ..

मीरा रोड, 6 अगस्त 2026। महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्राताई पवार के संबंध में कांग्रेस पार्टी के एक नेता द्वारा कथित रूप से किए गए आक्षेपार्ह एवं अपमानजनक वक्तव्य को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में तीव्र नाराजगी व्यक्त की जा रही है। इस वक्तव्य के विरोध में शनिवार ,8अगस्त 2026 को शाम 5.30 बजे मीरा रोड रेलवे स्टेशन के सामने, शांतीसागर रेस्टॉरंट के समक्ष तीव्र निषेध प्रदर्शन आयोजित किए जाने की घोषणा की गई है।आयोजकों की ओर से “निषेध… निषेध… निषेध…” का नारा देते हुए पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में उपस्थित रहने की अपील की गई है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस से जुड़े पदाधिकारियों का कहना है कि राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का स्वाभाविक हिस्सा हैं, लेकिन सार्वजनिक जीवन में किसी महिला नेता के प्रति कथित अपमानजनक अथवा गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली भाषा स्वीकार्य नहीं होनी चाहिए। राजनीतिक विरोध विचारों, नीतियों और जनहित के मुद्दों पर होना चाहिए तथा सार्वजनिक संवाद की मर्यादा बनाए रखना सभी राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी है। प्रदर्शन के माध्यम से संबंधित वक्तव्य का कड़ा विरोध दर्ज कराया जाएगा और सार्वजनिक जीवन में महिलाओं के सम्मान तथा राजनीतिक शिष्टाचार को बनाए रखने का संदेश दिया जाएगा। आयोजकों ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सभी स्थानीय पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों से शुक्रवार शाम निर्धारित समय पर मीरा रोड स्टेशन के सामने पहुंचकर शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराने की अपील की है।

दिनांक : शनिवार, 08अगस्त 2026
समय : सायंकाल 05.30 बजे
स्थान : मीरा रोड स्टेशन के सामने, शांतीसागर रेस्टॉरंट के समक्ष
“राजनीतिक मतभेद अपनी जगह, महिलाओं का सम्मान सर्वोपरि”

.. विशेष रिपोर्ट : कौशल विनोद पाठक

ताजा खबर
सम्बंधित खबर

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें