मुंबई में सभी दुकानों और प्रतिष्ठानों पर मराठी साइनबोर्ड लगाना हुआ अनिवार्य?
मुंबई। मुंबई के डिप्टी मेयर संजय घाडी ने बुधवार को दुकानों और पांच सितारा होटलों व सेलिब्रिटी के स्वामित्व वाले आउटलेट समेत अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों को एक महीने के भीतर देवनागरी लिपि में मराठी में साइनबोर्ड लगाने का निर्देश दिया है। बृहन्मुंबई नगर निगम के दुकानों और प्रतिष्ठानों विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने जोर देकर कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार मराठी साइनबोर्ड अनिवार्य हैं और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि मुंबई में लगभग नौ लाख दुकानें और प्रतिष्ठान हैं, जिनमें से 5020 ने अभी तक मराठी साइनबोर्ड प्रदर्शित करने के नियम का पालन नहीं किया है। शिव सेना पार्षद ने कहा कि नगर निकाय ने अब तक 3114 प्रतिष्ठानों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की है और 1.91 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला है।

