29.6 C
Uttar Pradesh
Tuesday, September 22, 2026

न्याय जगत ने खोया एक जाज्वल्यमान सितारा – एडवोकेट पाठक के निधन से शोक की लहर!

न्याय जगत ने खोया एक जाज्वल्यमान सितारा – एडवोकेट पाठक के निधन से शोक की लहर!

मुंबई। वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित अधिवक्ता श्री भूपेंद्र प्रताप पाठक के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। 01 जनवरी 1968 को जन्मे श्री पाठक ने 22 सितंबर 2026 को अंतिम सांस ली। उनके निधन से विधि जगत, सहकर्मियों, मित्रों और शुभचिंतकों में गहरा शोक व्याप्त है। Anjana Law Offices – Advocates & Consultants की ओर से संस्थापक प्रमुख एडवोकेट अंजना शर्मा ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भूपेंद्र प्रताप पाठक की उपस्थिति, आत्मीयता, ज्ञान और उनके साथ जुड़ी स्मृतियां सदैव सभी के हृदय में जीवित रहेंगी। उनके सहयोगियों और शुभचिंतकों ने उन्हें केवल एक कुशल अधिवक्ता ही नहीं, बल्कि स्नेह, सरलता, अनुभव और मानवीय संवेदनाओं से परिपूर्ण व्यक्तित्व के रूप में याद किया। उनके साथ बिताया समय और विधि क्षेत्र में उनका योगदान लंबे समय तक स्मरण किया जाएगा।

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में श्री सुंदीप अग्रवाल, श्री सुरेश मेघजी शाह, श्री कपिल मोरारका, एडवोकेट डी.डी. पुरोहित, एडवोकेट विनोद पाठक, एडवोकेट राकेश कल्ला, देवेंद्र, श्रवण, रोहन, कर्ण, सोहन, सौंदर्या, राखी सहित Anjana Law Offices की पूरी टीम शामिल रही। सभी ने परमपिता महादेव से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और शोकाकुल परिवार एवं सभी आत्मीयजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें।
“आपकी स्मृतियां हमारे बीच सदैव जीवित रहेंगी।”
ॐ शांति। ॐ शांति। ॐ शांति ..
.. कौशल विनोद पाठक – पाठक इंफो मीडिया

ताजा खबर
सम्बंधित खबर

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें