37.8 C
Uttar Pradesh
Thursday, June 18, 2026

रेलकर्मियों के पेंशन योजनाएं आदि की मांग – उत्तर मध्य रेलवे इंप्लाइज संघ?

रेलकर्मियों के पेंशन योजनाएं आदि की मांग – उत्तर मध्य रेलवे इंप्लाइज संघ?

   प्रयागराज। नार्थ सेंट्रल रेलवे इंप्लाइज संघ (एनसीआरईएस) की दो दिवसीय प्रांतीय वर्किंग कमेटी की बैठक का गुरुवार को मैत्री क्लब में भव्य शुभारंभ हुआ। इस बैठक में उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) जोन से संघ से जुड़े भारी संख्या में पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में रेलवे कर्मचारियों के हक, पेंशन योजनाओं और विभिन्न संवर्गों की मांगों को लेकर जोरदार रणनीति तैयार की गई। बैठक को संबोधित करते हुए नार्थ सेंट्रल रेलवे इंप्लाइज संघ के महामंत्री आरपी सिंह ने कर्मचारियों को एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने सीधे शब्दों में कहा पिछले डेढ़-दो साल में हमने कर्मचारियों के हित के लिए स्थानीय प्रशासन के विरुद्ध आंदोलन कुछ कम क्या किया, प्रशासन ने कर्मचारियों का हित मारना शुरू कर दिया। एनसीआरईएस हाथ पर हाथ रखकर बैठने वाला संगठन नहीं है और न ही प्रशासन की हां में हां मिलाना हमारी रणनीति है। उठिए, चलिए और संघर्ष करिए, कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा करिए।

  आरपी सिंह ने आगे कहा कि पुरानी पेंशन स्कीम (पुरानी पेंशन स्कीम) का मुद्दा पुराना हो गया है और सरकार इसे टालने का प्रयास कर रही है। लेकिन हम इसे छोड़ने वाले नहीं हैं। ओपीएस हमारा अधिकार है और इससे कम हमें कुछ भी स्वीकार नहीं है। आज जितने भी मुद्दे सामने आ रहे हैं, उनके निदान के लिए चरणबद्ध तरीके से आंदोलन और कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने रोशन लाल और गौरव कुमार द्वारा उठाए गए मुद्दों की सराहना करते हुए हर शाखा को सक्रिय होने और समय पर अधिकारियों के साथ पीएनएम बैठकें करने के निर्देश दिए।

ताजा खबर
सम्बंधित खबर

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें