37 C
Uttar Pradesh
Thursday, May 28, 2026

प्रयागराज, कानपुर और वाराणसी समेत यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल!

प्रयागराज, कानपुर और वाराणसी समेत यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल!

      लखनऊ। प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसमें नगर मजिस्ट्रेट, उपजिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी और नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रयागराज के नगर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार सिंह को अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व मीरजापुर, मुरादाबाद उप जिलाधिकारी विनय कुमार सिंह को नगर मजिस्ट्रेट, प्रयागराज के पद पर स्थानांतरित किया गया है। यूपी सहकारी चीनी मिल संघ प्रधान प्रबंधक गुलशन को मुख्य राजस्व अधिकारी, बलिया की जिम्मेदारी दी गई है। स्थानांतरणाधीन मुख्य राजस्व अधिकारी, बलिया सुरेश कुमार पाल को उप निदेशक, बाल विकास एवं पुष्टाहार निदेशालय, लखनऊ नियुक्त किया गया है। उप जिलाधिकारी, भदोही बरखा सिंह को प्रधान प्रबंधक, यूपी सहकारी चीनी मिल संघ बनाया गया है।

     प्रतीक्षारत अविनाश कुमार गौतम को उप जिलाधिकारी, आजमगढ़, प्रतीक्षारत अभिषेक वर्मा को उप जिलाधिकारी, फर्रुखाबाद नियुक्त किया गया है। अपर नगर आयुक्त, नगर निगम कानपुर अमृता सिंह को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), अमेठी बनाया गया है। अपर नगर आयुक्त, नगर निगम वाराणसी अनूप कुमार को अपर नगर आयुक्त, नगर निगम कानपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

ताजा खबर
सम्बंधित खबर

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें