37.6 C
Uttar Pradesh
Monday, June 8, 2026

वाराणसी में मांस-मछली वाले फैसले पर बोले मौलाना रशीद – महंगा हो जाएगा नॉनवेज?

वाराणसी में मांस-मछली वाले फैसले पर बोले मौलाना रशीद – महंगा हो जाएगा नॉनवेज?

   वाराणसी, उत्‍तर प्रदेश की धर्मनगरी वाराणसी में नगर निगम का एक फैसला आजकल बड़ी चर्चा में है। नगर निगम ने मांस और मछली की दुकानों को शहर की सीमाक्षेत्र से बाहर रखने का निर्णय लिया है। निगम का कहना है कि यह कदम शहर को स्‍वच्‍छ, सुव्यवस्थित और उसकी धार्मिक-सांस्कृतिक पहचान के अनुरूप बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है। इस बीच कई मुस्लिम धर्मगुरुओं ने वाराणसी नगर निगम के इस फैसले पर आपत्ति जाहिर की है। मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली का कहना है ये गलत फैसला है। इससे न सिर्फ बिजनेसमैन बल्कि कस्‍टमर्स को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। सरकारी रिपोर्ट से पता चला है कि देश की 70 प्रतिशत जनता नॉनवेज खाती है। जब आप मांस और मछली की दुकानें शहर से बाहर कर देंगे तो इसके दाम में इजाफा हो जाएगा। जनता के हित में यही होगा कि दुकानें जहां पर हैं वहीं रहने देना चाहिए। नहीं तो दुकानदार और ग्राहक दोनों को काफी दिक्‍कतों का सामना करना पड़ सकता है। इससे पहले मुस्लिम धर्मगुरु सैयद सैफ अब्‍बास नकवी ने कहा था कि यदि तीर्थस्‍थलों के आसपास मीट की दुकानों को दूर हटाया जा रहा है तो शराब की दुकानों को भी ऐसे धार्मिक स्‍थलों के पास से हटाना चाहिए। सभी समुदायों के पूजा स्‍थलों और तीर्थ क्षेत्रों का सम्‍मान होना चाहिए। यह मुद्दा केवल किसी एक समुदाय से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।

    गौरतलब है कि वाराणसी के नगर आयुक्‍त ने बताया है कि काशी में देश और विदेश से बड़ी संख्‍या में श्रद्धालु आते हैं। अगले छह महीने के भीतर शहर के अंदर संचालित मीट-मांस और मछली की दुकानों को बाहरी इलाकों में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। नगर निगम के इस फैसले को शहरी स्‍वरूप और पर्यटन प्रबंधन से जुड़े महत्‍वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।

ताजा खबर
सम्बंधित खबर

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें