30.8 C
Uttar Pradesh
Monday, September 14, 2026

मोदी सरकार का तोहफा – नीतीश की गाड़ी पटना-दिल्ली एयरपोर्ट रनवे तक जाएगी – विशेष प्रोटोकॉल?

मोदी सरकार का तोहफा – नीतीश की गाड़ी पटना-दिल्ली एयरपोर्ट रनवे तक जाएगी- विशेष प्रोटोकॉल?

   पटना, बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार को केंद्र की मोदी सरकार की ओर से बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है। पूर्व सीएम नीतीश कुमार के लिए पटना और दिल्ली एयरपोर्ट पर वो विशेष प्रोटोकॉल देने की तैयारी है जो अभी तक सिर्फ वर्तमान मुख्यमंत्रियों को ही मिलती है, पूर्व मुख्यमंत्रियों को नहीं मिलती। नीतीश के लिए पटना-दिल्ली एयरपोर्ट पर विशेष प्रोटोकॉल मिलेगा। यानी पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की गाड़ी पटना या दिल्ली एयरपोर्ट के रनवे तक जाएगी। वहां से ही वो अपने गंतव्य के लिए प्लेन या हेलीकॉप्टर पर उड़ान भरेंगे।

    नीतीश कुमार अब राज्यसभा सांसद हैं और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भी। इसीलिए उनके लिए प्रोटकॉल में नया प्रस्ताव लाया गया है। अभी तक इस तरह की सुविधा सिर्फ वर्तमान यानी कार्यरत मुख्यमंत्रियों को ही मिलती थी। लेकिन अब पहली बार किसी पूर्व मुख्यमंत्री को ये सुविधा मिलेगी कि उनकी गाड़ी सीधे रनवे तक जाए।

 

ताजा खबर
सम्बंधित खबर

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें