27.2 C
Uttar Pradesh
Saturday, August 22, 2026

ईद पर नमाज पढ़ने की नहीं दी इजाजत?

चीनी अधिकारियों ने घरों की ली थी तलाशी!

बीजिंग, चीन में उइगर मुसलमानों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ता जा रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन में ईद-उल-फितर के मौके पर शिनजियांग उइगर स्वायत्त क्षेत्र के कई हिस्सों में उइगरों को मस्जिदों और अपने घरों में नमाज पढ़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। सूत्रों के मुताबिक इस साल 20-21 अप्रैल को ईद के दौरान भारी पुलिस निगरानी में 60 और उससे अधिक उम्र के लोगों को एक स्थानीय मस्जिद में नमाज पढ़ने की अनुमति दी गई थी। रेडियो फ्री एशिया ने सूत्रों के हवाले से बताया कि ईद के दौरान चीनी अधिकारियों ने शिनजियांग में सड़कों पर गश्त की। अधिकारियों ने उइगरों को गुप्त रूप से नमाज पढ़ने से रोकने के लिए उनके घरों की तलाशी भी ली। मालूम हो कि चीन ने साल 2017 के बाद से अधिकतर उइगरों को उनके रीति-रिवाजों और धार्मिक अनुष्ठानों पर प्रतिबंध लगा दिया है। स्थानीय पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि बे काउंटी के बुलुंग शहर में ईद की नमाज के लिए केवल एक मस्जिद खुली हुई थी। हालांकि केवल 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को ही नमाज पढ़ने की अनुमति थी।

 

ताजा खबर
सम्बंधित खबर

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें