27.2 C
Uttar Pradesh
Wednesday, September 16, 2026

नमो भारत में यात्रा के दौरान नहीं लगता है फोन कॉल?

नमो भारत में यात्रा के दौरान नहीं लगता है फोन कॉल?

  नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर के मेट्रो और नमो भारत रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) में सफर करने वाले लाखों यात्रियों को मोबाइल कनेक्टिविटी की बड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है। ट्राई की एक रिपोर्ट ने नामी टेलीकॉम कंपनियों की खामियों की पोल खोल दी है। यह सच सामने आया है भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के 490 किलोमीटर के कुल 15 मेट्रो और आरआरटीएस मार्गों पर ड्राइव टेस्ट के जरिए। ट्राई ने टेलीकॉम कंपनियों से जल्द से जल्द कवरेज बढ़ाने, कॉल ड्रॉप कम करने और स्पीड सुधारने की उम्मीद जताई है। ट्राई की सर्वे रिपोर्ट में सामने आया है कि एमटीएनएल का प्रदर्शन सबसे खराब रहा, जबकि जीओ डाउनलोड स्पीड में आगे और एयरटेल अपलोड स्पीड में सर्वश्रेष्ठ रहा।

 ट्राई ने इन नतीजों को सभी टेलीकॉम कंपनियों (एयरटेल, जीओ, वोडाफोन आइडिया और एमटीएनएल) के साथ साझा कर दिया है ताकि वे अपनी सेवाओं में सुधार करें। ट्राई का कहना है कि ये परीक्षण यात्रियों को बेहतर मोबाइल सेवाएं उपलब्ध कराने और सेवा प्रदाताओं को सुधार के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से किए गए हैं।

ताजा खबर
सम्बंधित खबर

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें