34.2 C
Uttar Pradesh
Tuesday, August 11, 2026

एनसीपी का मीरा रोड में जोरदार प्रदर्शन : नारी के सम्मान में, एनसीपी मैदान में …

एनसीपी का मीरा रोड में जोरदार प्रदर्शन : नारी के सम्मान में, एनसीपी मैदान में ..

मीरा रोड। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के कार्यकर्ताओं ने नारी सम्मान और महिलाओं के गौरव की रक्षा के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर “नारी के सम्मान में, एनसीपी मैदान में” का नारा बुलंद किया। प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं ने कहा कि महिलाओं के सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। नारी शक्ति के सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए एनसीपी हमेशा मजबूती से आवाज उठाती रहेगी।

तस्वीर में एनसीपी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी एकजुट होकर प्रदर्शन करते दिखाई दे रहे हैं। मीरा रोड में हुए इस कार्यक्रम से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह और एकजुटता का संदेश देखने को मिला। महाराष्ट्र की मौजूदा राजनीति में एनसीपी और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को लेकर भी राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं।

संदेश स्पष्ट है-
नारी का सम्मान, समाज का सम्मान।
नारी शक्ति का अपमान नहीं सहेगा महाराष्ट्र!
नारी के सम्मान में – एनसीपी मैदान में ..

.. कौशल विनोद पाठक – विशेष रिपोर्ट

ताजा खबर
सम्बंधित खबर

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें