41.2 C
Uttar Pradesh
Tuesday, July 14, 2026

जौनपुर – फरार एक लाख का इनामी कुख्यात पशु तस्कर गिरफ्तार?

जौनपुर – फरार एक लाख का इनामी कुख्यात पशु तस्कर गिरफ्तार?

जौनपुर। क्षेत्र के मखदूमपुर गांव का निवासी एक लाख रुपये का इनामी कुख्यात अंतरप्रांतीय गोवंशीय तस्कर रवींद्र वर्मा आखिरकार शनिवार की रात पुलिस के हत्थे चढ़ गया। लगभग छह माह से फरार चल रहा आरोपित जौनपुर सहित कई जिलों व गुजरात प्रांत की पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। उसके विरुद्ध 85 मुकदमे दर्ज हैं।

थाना प्रभारी दिनेश कुमार अपनी टीम के साथ अपराधियों की तलाश में पटैला बाजार के पास मौजूद थे। तभी सुराग मिला कि वांछित रवींद्र वर्मा चोरी-छिपे अपने घर जाने की फिराक में ग्रामीण विकास इंटर कालेज पटैला-मखदूमपुर मोड़ के पास मौजूद है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर लगभग 11 बजे उसे दबोच लिया।

चोरी व साजिश रचने, हत्या के प्रयास के तीन मुकदमों में वह लगभग छह माह से फरार चल रहा था। गत जनवरी में घेराबंदी के दौरान वह पुलिस टीम पर फायरिंग कर फरार हो गया था। रविवार को पुलिस ने आरोपित का चालान कर दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में हेड कांस्टेबल चालक योगेंद्र प्रताप सिंह, कांस्टेबल आकाश निषाद, आनंद पासवान, सूरज यादव, सुरेंद्र वर्मा, कुलदीप गोस्वामी, सोनू यादव, विजय शंकर यादव व मान सिंह रहे। आरोपित रवींद्र वर्मा कुख्यात गोवंशीय पशु तस्कर व पेशेवर अपराधी है। उसके विरुद्ध जिले के खुटहन, केराकत, चंदवक, मुंगराबादशाहपुर, शाहगंज, सुजानगंज, मछलीशहर, सरपतहां, पवारा, बक्शा के अलावा अयोध्या, सुलतानपुर, प्रतापगढ़, अमेठी, आजमगढ़, अंबेडकर नगर, भदोही आदि जिलों के साथ ही गुजरात प्रांत के सूरत शहर के विभिन्न थानों में उपलब्ध अभिलेखों व सीसीटीएनएस रिपोर्ट के अनुसार 85 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

ताजा खबर
सम्बंधित खबर

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें