34.2 C
Uttar Pradesh
Saturday, May 30, 2026

तेल कंपनियों को 30 दिनों का LPG बैकअप रखने का आदेश, LPG को लेकर सरकार का बड़ा फैसला? 

तेल कंपनियों को 30 दिनों का LPG बैकअप रखने का आदेश, LPG को लेकर सरकार का बड़ा फैसला? 

    नई दिल्ली, वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव को देखते हुए भारत सरकार ने अपनी ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने सरकारी तेल कंपनियों को आदेश दिया है कि वे भविष्य की किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए कम से कम 30 दिनों का एलपीजी रिजर्व स्टॉक यानी बैकअप तैयार रखें। ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में देश में गैस की किल्लत न हो। इसके साथ ही सरकार कच्चे तेल (Crude Oil) का भी अतिरिक्त स्टॉक बनाने पर काम कर रही है।

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं। युद्ध शुरू होने से पहले फरवरी में जो कच्चा तेल भारत को 69.01 डॉलर प्रति बैरल मिल रहा था, वह मई में बढ़कर 106.83 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है। इस बढ़ोतरी के कारण भारतीय तेल कंपनियों को हर दिन लगभग 550 करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा है। इसी दबाव के चलते पिछले 10 दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगभग 7.5 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।वर्तमान में भारत में एलपीजी की दैनिक मांग लगभग 72,000 मीट्रिक टन है, जो पहले 80,000 मीट्रिक टन थी। घरेलू रिफाइनरियां प्रतिदिन 52,000 मीट्रिक टन एलपीजी का उत्पादन कर रही हैं। शेष आवश्यकता को पूरा करने के लिए रिफाइनरियों के कामकाज को और बेहतर बनाने के प्रयास जारी हैं।

ताजा खबर
सम्बंधित खबर

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें