28.9 C
Uttar Pradesh
Thursday, May 22, 2025

खदेड़े जाएंगे पाकिस्तानी नागरिक, एजेंसी और पुलिस की खोजबीन जारी?

खदेड़े जाएंगे पाकिस्तानी नागरिक, एजेंसी और पुलिस की खोजबीन जारी?

     नोएडा। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस से लेकर एजेंसियां ​​अलर्ट पर हैं। जिले में भी पाकिस्तानी नागरिकों की तलाश जारी है। हालांकि अभी तक की जांच में जिले में ऐसा कोई पाकिस्तानी नागरिक नहीं मिला है, जिसका वीजा रद किया गया हो। उधर सीमा हैदर को लेकर भी अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के चलते पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर उन्हें वापस भेजा जा रहा है। गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस और एलआईयू भी जांच कर रही है, विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय की मदद से यहां आए पाकिस्तानी नागरिकों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। जिले में कोई भी अवैध रूप से शरण तो नहीं ले रहा है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अभी तक की जांच में ऐसा कोई पाकिस्तानी नागरिक नहीं मिला है। वहीं दिल्ली में पाकिस्तानी नागरिकों को जारी मेडिकल वीजा केवल 29 अप्रैल तक वैध रहेंगे। इस संबंध में कोई नया वीजा जारी नहीं किया जाएगा। पहलगाम में निहत्थे लोगों पर हुए आतंकी हमले में केंद्र सरकार के सख्त रुख के बाद दिल्ली सरकार के गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया है। गृह विभाग ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय, विदेश-1 प्रभाग ने पाकिस्तानी नागरिकों के लिए सार्क वीजा 24 अप्रैल 2025 तक रद्द कर दिया है।

      केंद्र सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का फैसला किया है। पाकिस्तानी नागरिकों को जारी मेडिकल वीजा, दीर्घकालिक वीजा, राजनयिक और आधिकारिक वीजा को छोड़कर सभी मौजूदा वैध वीजा 27 अप्रैल से तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए गए हैं।

ताजा खबर
सम्बंधित खबर

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें