36 C
Uttar Pradesh
Monday, May 11, 2026

योगी कैबिनेट विस्तार में सभी वर्गों का रखा गया ख्याल – पंकज चौधरी

योगी कैबिनेट विस्तार में सभी वर्गों का रखा गया ख्याल – पंकज चौधरी

     लखनऊ, उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजनीतिक हलचल तेज है। जनभवन में नेता और मंत्रियों का पहुंचना शुरू हो गया है। तैयारी को तेज किया जा रहा है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि योगी कैबिनेट विस्तार में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। दरअसल, योगी कैबिनेट विस्तार को आगामी विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी इसके जरिए राजनीतिक समीकरणों को साधती दिख रही है। ऐसे में पंकज चौधरी के बयान को विपक्षी समाजवादी पार्टी की पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक यानी पीडीए पॉलिटिक्स की काट के तौर पर देखा जा रहा है। कैबिनेट विस्तार से पहले पंकज चौधरी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और संगठन महामंत्री धरमपाल के साथ बैठक करते भी दिखे। यूपी कैबिनेट विस्तार को लेकर मीडिया से बातचीत के क्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल के कोटे में 6 सीटें खाली थी। काफी दिनों से इसको भरने की कवायद चल रही थी। कई राज्यों में विधानसभा चुनाव एवं अन्य कार्यों के कारण इसमें देरी हुई। आज दोपहर 3:30 बजे कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है। कैबिनेट विस्तार में सभी पहलुओं को ध्यान में रखा गया है। इसमें सभी वर्ग का ख्याल रखा गया है। पंकज चौधरी ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत और उत्तर प्रदेश में पीडीए पॉलिटिक्स के नजरिए से मंत्रिमंडल के विस्तार की अहमियत पर भी बात कही। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का पीडीए पारिवारिक जनाधार पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी सर्व समाज की पार्टी है। पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी जो कहती है, वह करके दिखाती है। इसे लोगों ने देखा है।

      अखिलेश यादव के समाजवादी पार्टी छोड़कर गए विधायकों के मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने के सवाल पर पंकज चौधरी ने कहा कि उन्हें घर पर बैठकर सोशल मीडिया पोस्ट करना है। प्रेस कॉन्फ्रेंस करना है। समाज में तो वह जाते नहीं है। न ही उसकी चिंता व्यक्त करनी है। दो-तीन महीने बाद उनकी परेशानी और बढ़ाने वाली है।

ताजा खबर
सम्बंधित खबर

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें