37 C
Uttar Pradesh
Thursday, May 28, 2026

कांगड़ा की पंचायतों में चुने गए जनप्रतिनिधि, हिमाचल पंचायत चुनाव!

कांगड़ा की पंचायतों में चुने गए जनप्रतिनिधि, हिमाचल पंचायत चुनाव!

     धर्मशाला। पंचायती राज संस्थानों के दूसरे चरण के चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गए हैं। कांगड़ा जिले में 18 विकास खंडों की 282 पंचायतों के लिए जनप्रतिनिधि चुने गए हैं। दूसरे चरण में 282 पंचायतों में हुए चुनाव के लिए कुल 3,95,657 मतदाताओं में से 3,02,410 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। इनमें 1,99,834 पुरुष मतदाताओं में से 1,42,248 जबकि 1,96,021 महिला मतदाता में से 1,60,162 ने मतदान किया। पहले चरण की तुलना में दूसरे चरण में 0.43 प्रतिशत अधिक मतदान हुआ है। पहले चरण में 75.96 प्रतिशत मतदान हुआ था जबकि दूसरा चरण में वीरवार को 76.39 प्रतिशत मतदान हुआ है। दूसरे चरण के मतदान को लेकर जिला कांगड़ा में 1616 मतदान केंद्र बनाए गए थे। 100 साल से अधिक के बुजुर्गों के साथ नए मतदाताओं ने भी अपने मत का प्रयोग किया। वहीं देर शाम को परिणाम घोषित कर दिए गए। परिणाम घोषित होते ही अपने प्रत्याशियों की जीत पर लोगों ने देर रात तक पटाखे भी फोड़े और कई जगहों पर जश्न का माहौल बना रहा। उधर जिला निर्वाचन अधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुए हैं।

    कांगड़ा जिले में दूसरे चरण के हुए मतदान में पुरुषों की तुलना में महिला मतदाताओं की भागीदारी 10.53 प्रतिशत ज्यादा रही है। पुरुषों की मत प्रतिशतता 71.18 जबकि महिलाओं की 81.71 प्रतिशत दर्ज की गई। आंकड़ों के लिहाज से देखें तो 1,42,248 पुरुष जबकि 1,60,162 महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

ताजा खबर
सम्बंधित खबर

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें