18.5 C
Uttar Pradesh
Tuesday, November 17, 2026

पिपरहवा हत्याकांड का खुलासा – आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े, प्रेम संबंध बना कारण?

पिपरहवा हत्याकांड का खुलासा – आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े, प्रेम संबंध बना कारण?

   सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर में मोहाना थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरहवा में हुई युवक की सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। संयुक्त कार्रवाई में थाना मोहाना पुलिस और जनपदीय एसओजी सर्विलांस टीम ने हत्या में शामिल तीनों आरोपियों को मगरहिया मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त गड़ासा भी बरामद कर लिया है। मुकेश के 9 जून 2026 को गांव लौटने की जानकारी मिलने पर तीनों ने हत्या की साजिश रची। 16 जून की रात रमेश लोध ने मुकेश के घर के आसपास निगरानी की और सूचना दी कि वह घर की छत पर अकेला सो रहा है। इसके बाद तिवारी लोध और आनन्द लोध छत पर पहुंचे। तिवारी ने मुकेश के पैर पकड़ लिए जबकि आनन्द ने गड़ासे से उसकी गर्दन पर वार कर हत्या कर दी। वारदात के दौरान रमेश बाहर निगरानी करता रहा। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

   वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत यह सफलता मिली। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तिवारी लोध (43), रमेश लोध (42) और आनन्द लोध (20) निवासी दुल्हा सुमाली टोला पिपरहवा के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतक मुकेश गुप्ता का आनन्द लोध की बहन उषा के साथ प्रेम संबंध था। इसी संबंध को लेकर अक्टूबर 2025 में उषा ने आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद मुकेश नेपाल होते हुए मुंबई चला गया था। आरोपियों के अनुसार वे तभी से उसकी तलाश कर रहे थे।

ताजा खबर
सम्बंधित खबर

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें