नाबालिग के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जौनपुर। सरपतहां क्षेत्र के सदरुद्दीनपुर गांव गांव में मंगलवार देर रात शादी समारोह से घर लौट रहे बालक को बंधक बनाकर गांव के ही एक व्यक्ति ने अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। स्वजन के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने मुकदमा कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। गांव निवासी विजय के घर बारात आई थी। इसमें शामिल होने गांव का ही एक पांच वर्षीय बालक भी गया था। रात 11 बजे तक जब वह वापस नहीं लौटा तो उसकी मां खोजने निकली लेकिन वह नहीं मिला। थोड़ी देर बाद वह रोते हुए घर पहुंचा।
बताया कि जब वह घर लौट रहा था तो आरोपित उसका मुंह बांधकर जंगल में ले गए और उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। स्वजन तुरंत उसे उपचार के लिए ले गए और बुधवार को थाने पर प्रार्थना पत्र दिया। घर बताने की बात पर आरोपित द्वारा लात-घूसों से पिटाई करने के साथ न बताने की हिदायत दी गई। थाना प्रभारी सरपतहां कमल किशोर राय ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

