37.8 C
Uttar Pradesh
Thursday, June 18, 2026

ऑपरेशन वज्रपात में अपराधियों के डिजिटल एवं आपराधिक सिस्टम के विरुद्ध सक्र‍िय हुई पुलिस?

ऑपरेशन वज्रपात में अपराधियों के डिजिटल एवं आपराधिक सिस्टम के विरुद्ध सक्र‍िय हुई पुलिस?

    वाराणसी। अपराधियों द्वारा सोशल मीडिया एवं अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्मों के माध्यम से आपराधिक प्रभाव स्थापित करने, गैंग संस्कृति को बढ़ावा देने तथा समाज में भय एवं दहशत का वातावरण निर्मित करने की बढ़ती प्रवृत्ति के दृष्टिगत पुलिस उपमहानिरीक्षक, वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण के निर्देशन में वाराणसी परिक्षेत्र के तीनों जनपदों में एक विशेष अभियान ऑपरेशन वज्रपात संचालित किया गया। अभियान के अंतर्गत चिन्हित व्यक्तियों के विरुद्ध उनकी आपराधिक गतिविधियों एवं सामाजिक खतरे के स्तर के अनुसार Graded Legal Action की रणनीति अपनाई गई। इसके तहत चेतावनी एवं परामर्श, निवारक कार्यवाही, अभियोग पंजीकरण, हिस्ट्रीशीट संचालन, गुंडा नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही तथा आवश्यकतानुसार गैंगस्टर अधिनियम एवं अवैध संपत्तियों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की गई। ऑपरेशन वज्रपात के अंतर्गत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर अपराधियों की गतिविधियों की सतत निगरानी की गई।

    इस अभियान का उद्देश्य अपराधियों के विरुद्ध केवल पारंपरिक पुलिस कार्यवाही तक सीमित न रहकर उनके संपूर्ण आपराधिक, सामाजिक, आर्थिक एवं डिजिटल इकोसिस्टम को चिन्हित कर उसे निष्प्रभावी बनाना है। अभियान के अंतर्गत संगठित अपराध एवं गैंग संस्कृति पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने, अपराध के महिमामंडन को रोकने, सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर अंकुश लगाने तथा युवाओं को अपराधी संस्कृति के प्रभाव से बचाने हेतु व्यापक कार्यवाही की गई। ऑपरेशन वज्रपात के प्रथम चरण में वाराणसी परिक्षेत्र के जनपद जौनपुर, गाजीपुर एवं चंदौली में विस्तृत सर्वेक्षण एवं विश्लेषण किया गया।

ताजा खबर
सम्बंधित खबर

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें