ग्वालियर स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, नेपाल समेत कई राज्यों से आई थीं युवतियां?
ग्वालियर। शहर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्पा सेंटरों पर छापामार कार्रवाई करते हुए 6 युवक व छह युवतियों को अनैतिक कारोबार के मामले में हिरासत में लिया है। मौके पर आपत्तिजनक सामग्री मिलने की बात सामने आई है। पुलिस अब सेंटर में चल रही संदिग्ध गतिविधियों की जांच कर रही है। शहर विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में पुलिस ने L Max Spa Center पर कार्रवाई की। पुलिस टीम ने सेंटर में छापेमारी कर वहां मौजूद युवक-युवतियों से पूछताछ की और कुल 14 लोगों को हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए लोगों में 8 युवक और 6 युवतियां शामिल हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक युवतियां नेपाल समेत अलग-अलग राज्यों से बताई जा रही हैं।
पुलिस को स्पा सेंटर में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली थी, जिसके बाद कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान कुछ आपत्तिजनक सामग्री बरामद किए जाने की बात भी सामने आई है। फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है और सेंटर में होने वाली गतिविधियों की जांच की जा रही है। जांच के दौरान पुलिस स्पा सेंटर से जुड़े दस्तावेज, कर्मचारियों और वहां आने वाले लोगों की जानकारी समेत अन्य रिकॉर्ड भी खंगाल सकती है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। फिलहाल मामले में पुलिस की जांच जारी है।

