37.9 C
Uttar Pradesh
Tuesday, June 16, 2026

गुटखा माफिया पर MCOCA की तैयारी स्वागतयोग्य – अधिवक्ता विनोद कुमार पाठक

गुटखा माफिया पर MCOCA की तैयारी स्वागतयोग्य – अधिवक्ता विनोद कुमार पाठक

लेकिन सिगरेट एवं अन्य तंबाकू माफिया पर भी हो समान कार्रवाई?
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को ज्ञापन सौंपने की घोषणा – पाठक

मुंबई, महाराष्ट्र सरकार द्वारा गुटखा माफिया के विरुद्ध महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गनाइज्ड क्राइम एक्ट (MCOCA) के अंतर्गत कठोर कार्रवाई करने की तैयारी का स्वागत करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट विनोद कुमार लालजी पाठक ने कहा है कि जनस्वास्थ्य की रक्षा के लिए सभी प्रकार के तंबाकू उत्पादों के अवैध कारोबार पर समान रूप से कठोर कार्रवाई होना आवश्यक है। एडवोकेट विनोद पाठक ने कहा कि गुटखा, सिगरेट तथा अन्य तंबाकू उत्पाद कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों की बीमारियों और अनेक गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का प्रमुख कारण बन रहे हैं। यदि गुटखा माफिया के संगठित नेटवर्क पर MCOCA लगाया जा सकता है तो नकली सिगरेट, कर चोरी, नाबालिगों को तंबाकू बिक्री तथा अवैध तंबाकू व्यापार में संलिप्त संगठित गिरोहों की भी व्यापक जांच होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि इस संबंध में महाराष्ट्र के माननीय मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस, मुख्य सचिव, स्वास्थ्य मंत्री, खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) के आयुक्त तथा पुलिस महानिदेशक को एक विस्तृत जनहित ज्ञापन प्रेषित किया जा रहा है।

ज्ञापन में निम्नलिखित प्रमुख मांगें की गई हैं ..
गुटखा माफिया के विरुद्ध MCOCA की प्रभावी कार्रवाई।
• तंबाकू एवं सिगरेट के अवैध कारोबार की विशेष जांच।
• नकली एवं कर चोरी वाले तंबाकू उत्पादों के विरुद्ध अभियान।
• स्कूलों एवं कॉलेजों के आसपास तंबाकू बिक्री पर सख्त नियंत्रण।
• राज्यव्यापी तंबाकू विरोधी जनजागरण अभियान।
• संगठित अपराध से जुड़े तंबाकू नेटवर्क पर कठोर कानूनी कार्रवाई।

एडवोकेट विनोद पाठक ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा गुटखा माफिया के विरुद्ध उठाया गया कदम सराहनीय है, किंतु जनस्वास्थ्य की वास्तविक सुरक्षा तभी संभव है जब सभी प्रकार के तंबाकू उत्पादों के अवैध नेटवर्क पर निष्पक्ष एवं समान कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार से “नशामुक्त एवं स्वस्थ महाराष्ट्र” के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु व्यापक एवं एकसमान तंबाकू नियंत्रण नीति लागू करने की मांग की है।

एडवोकेट विनोद कुमार लालजी पाठक
अधिवक्ता – उच्च न्यायालय, मुंबई, महाराष्ट्र

ताजा खबर
सम्बंधित खबर

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें