SMAYAN SALON & SPA मसाज पार्लर की आड़ में जिस्म व्यवसाय तो नही.?
कांदीवली पश्चिम, कांदीवली पुलिस स्टेशन की हद मे एम जी रोड डहानुकर वाड़ी नाले के पास आर्केड भूमी हाईट नामक बिल्डिंग में कोटक महिन्द्रा के बगल SMAYAN SALON & SPA मसाज पार्लर की आड़ में स्थानीय पुलिस को खुलेआम चैंलेंज करते हुए समाज विरोधी धंधा चलाये जाने मामला प्रकाश में आया है, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्पा के नाम पर चलने वाले समाज विरोधी धंधा कोई नया नही बल्कि कई वर्ष पूराना है। ज्ञात हो कि मुंबई पुलिस के उच्च अधिकारियों से शिकायत करने पर पुलिसिया कार्यवायी में स्पा संचालक एवं सहयोगी महिला टीम को पुलिस स्टेशन बुलाकर मामले को रफा दफा कर दिया जाता है। वही पुलिस अधिकारियों को चकमा देकर जिस्मफरोशी व्यवसाय का खेल चला रहा है। ज्ञात हो कि समय के साथ नई नई टेक्नॉलिजी का सहारा लेकर असामाजिक तत्व समाज विरोधी कारोबार के लिए भी बड़ी तेजी से बदलते रहते है जिसका नमुना आपको मुम्बई उपनगर स्थित SMAYAN SALON & SPA में देखने को मिल जायेगा जहां स्पा की आड़ में जिस्मफरोशी संचालक अपने कई साथियों के साथ मिल कर कई समाचार पत्र में स्पा एवं मसाज पार्लर का विज्ञापन देते है, वही इस कंपनी के कई लोग सोसल मीडिया एवं जस्ट डायल में भी स्पा का विज्ञापन देकर कई तरह के प्रलोभन देकर ग्राहको को अपने यहा बुला कर खुलेआम जिस्मफरोशी का व्यवसाय चला रहे है। सबसे बड़ी रोचक बात यह है कि किसी भी विज्ञापन में इनका अता-पता नही है फिर भी ग्राहक स्पा रूपी जिस्म फरोशी के अड्डे तक पहुँच जाता है।
हम आपको करते है स्पा रूपी जिस्म फरोशी के अड्डे का खुलासा…
विज्ञापन देखकर ग्राहक उस मोबाइल नंबर पर काल करता है तो स्पा पर बैठी काल रिसीवर अपने अड्डे के पास का लैंडमार्क देती है और लैंडमार्क पर पहुचकर दुबारा काल करने के लिए बोलती है, जब ग्राहक अपने पहुंचने का संदेश उसी मोबाइल पर फिर देता है तो फोन रिसीवर अपने आदमी को भेजकर उस ग्राहक का हाव भाव एवं हुलिया देखकर ही पास लाने की हिदायत अपने आदमी को देती है और अपने व्यवसाय को आगे जिस्म फरोशी तक अंजाम देती है, और कही काल करने वाला ग्राहक का हाव भाव एवं पहनावा पुलिस एवं पत्रकार जैसा लगा तो स्पा से भेजा गया आदमी उस ग्राहक को दूर से गैस करते हुए स्पा में बैठी महिला को खतरे का एहसास कराता है और स्पा में बैठी महिला दुबारा उस ग्राहक का काल रिसीव नही करती.!
क्रमशः पढ़े अंक में …

