38.2 C
Uttar Pradesh
Wednesday, May 20, 2026

कश्मीर में हड़ताल, पाकिस्तान के झंडे जले..? पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ एकजुट हुए देशवासी …

कश्मीर में हड़ताल, पाकिस्तान के झंडे जले..? पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ एकजुट हुए देशवासी …

    नई दिल्ली। पहलगाम के बैसरन में आतंकियों द्वारा किए नरसंहार के विरुद्ध देश भर में गुस्सा देखने को मिला। बुधवार को हमले के विरोध में पूरा जम्मू-कश्मीर बंद रहा। इसके अलावा देश भर में जगह जगह विरोध प्रदर्शनों के साथ मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई कैंडिल मार्च भी निकाले गए। खास बात यह है कि कश्मीर में 35 वर्षों में पहली बार पाकिस्तान प्रायोजित आतंक के खिलाफ पूर्ण बंद और आक्रोश दिखा है। कश्मीर में कुछ समय पहले तक आतंकियों के समर्थन में हड़ताल हो जाया करती थी, लेकिन आज आतंक के खिलाफ जम्मू से लेकर पूरी कश्मीर घाटी में सब एकजुट दिखे। लोगों ने वहां पाकिस्तान के झंडे जलाए सभी राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने भी बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया। वही राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल, उत्तराखंड, बिहार, मध्य प्रदेश, बंगाल, छत्तीसगढ़ में भी नरसंहार में मरने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही गुनहगारों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। जम्मू-कश्मीर में दुकानें, स्कूल, उद्योग सब बंद रहा जम्मू-कश्मीर में इस हमले के विरोध में अलगावादी हुर्रियत कान्फ्रेंस के चेयरमैन मीरवाइज उमर फारूक ने खुद बंद की अपील की। हमले के विरोध में जम्मू संभाग ही नहीं, कश्मीर में शैक्षणिक संस्थान भी बंद रहे। दुकानें भी नहीं खोली गईं। हाई कोर्ट समेत प्रदेश के सभी अदालतों में वकीलों ने कामकाज ठप रहा। सार्वजनिक और व्यावसायिक वाहन भी नहीं चले। राज्य के विभिन्न औद्योगिक व पर्यटन से जुड़े संगठनों ने पाकिस्तान के खिलाफ अलग-अलग विरोध मार्च निकाले। राष्ट्रीय बजरंग दल समेत अन्य हिंदू संगठनों ने सड़कों पर टायर और पाकिस्तान के झंडे जलाए तथा नारेबाजी की।

      पहलगाम नरसंहार के मारे गए लोगों को अजमेर शरीफ दरगाह में बुधवार को श्रद्धांजलि दी गई, साथ ही जो घायल हैं, उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ की गई। इस मौके पर सैयद अफशान चिश्ती खादिम गद्दीनशीन ने कहा कि पूरी दुनिया से आतंकवाद का खात्मा हो, ऐसी कामना करते हैं। वहीं हिमाचल में शिमला समेत कई स्थानों पर प्रदर्शन हुए, वहीं शाम को कैंडल मार्च निकाला। विश्व हिंदू परिषद, भाजपा, कांग्रेस, लोगों व अन्य सभी की एक ही मांग थी, आतंकियों को करारा जवाब दिया जाए। शिमला में विश्व हिंदू परिषद ने प्रदर्शन किया।

ताजा खबर
सम्बंधित खबर

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें