26.7 C
Uttar Pradesh
Tuesday, September 1, 2026

यूपी का ऐसा रेलने स्टेशन जहां ट्रेनें तो रुकती है? यात्रियों को नहीं मिलता टिकट..

यूपी का ऐसा रेलने स्टेशन जहां ट्रेनें तो रुकती है? यात्रियों को नहीं मिलता टिकट..

जौनपुर। मीरगंज क्षेत्र के जंघई-जफराबाद रेल मार्ग पर स्थित जरौना रेलवे स्टेशन पर पिछले करीब डेढ़ वर्ष से टिकट सुविधा बंद है। ऐसे में यात्री बिना टिकट ट्रेन में सफर करने को मजबूर हैं। जौनपुर और प्रयागराज जंक्शन पर चेकिंग के दौरान पकड़े जाने पर उन्हें जुर्माना भी भरना पड़ता है। टिकट बिक्री बंद होने से रेलवे को भी प्रतिमाह लाखों रुपये के राजस्व की क्षति हो रही है।

जरौना स्टेशन से प्रयागराज और जौनपुर के लिए पैसेंजर सहित अन्य ट्रेनों का ठहराव होता है। इसके बावजूद यात्रियों के लिए टिकट की व्यवस्था नहीं है। पहले ठेकेदार के माध्यम से मैनुअल टिकट जारी किए जाते थे। करीब डेढ़ वर्ष पहले ठेका समाप्त होने के बाद से टिकट मिलना बंद हो गया। स्टेशन पर कंप्यूटर से जनरल टिकट जारी करने के लिए यूटीएस की सुविधा भी अब तक शुरू नहीं हो सकी है। यात्रियों का कहना है कि टिकट लेने के लिए स्टेशन पर कर्मचारियों से रोजाना पूछताछ करनी पड़ती है। टिकट की सुविधा नहीं होने के कारण यात्रियों के सामने बिना टिकट यात्रा करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता। रास्ते में चेकिंग होने पर जुर्माना भरना पड़ता है, जिससे यात्रियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।

डेढ़ वर्ष से अधिकारियों के आश्वासन का इंतजार.. टिकट की समस्या रेलवे के अधिकारियों के संज्ञान में होने के बावजूद अब तक समाधान नहीं हुआ है। यात्रियों का कहना है कि जब स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव जारी है तो टिकट सुविधा उपलब्ध कराना रेलवे की जिम्मेदारी है। लंबे समय से टिकट खिड़की बंद रहने से यात्रियों की परेशानी के साथ रेलवे को भी राजस्व का नुकसान हो रहा है।जरौना स्टेशन पर यात्रियों को टिकट नहीं मिल रहा है, जिससे उन्हें परेशानी हो रही है। इसकी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द ही स्टेशन पर अनारक्षित टिकट प्रणाली लगाकर टिकट मिलने लगेगा। वरिष्ठ अधिकारी भी मामले से अवगत हैं।

ताजा खबर
सम्बंधित खबर

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें