36.2 C
Uttar Pradesh
Friday, June 12, 2026

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का मथुरा में बड़ा बयान राम मंदिर ट्रस्ट और गो संरक्षण पर सरकार को घेरा?

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का मथुरा में बड़ा बयान राम मंदिर ट्रस्ट और गो संरक्षण पर सरकार को घेरा?

   मथुरा। जगद्गुरु स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अपनी 81 दिवसीय गविष्टि यात्रा के दौरान गुरुवार को मथुरा पहुंचे। यहां उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट और गो संरक्षण को लेकर सरकार को घेरा। कहा कि ट्रस्ट में चोरी नई बात नहीं है। ट्रस्ट में इसीलिए साधु-संतों के बजाय अपने कार्यकर्ता रखे कि जो चाहें वह कर सकें। 2014 में यह सरकार आई तो गंगा और यमुना को निर्मल करने की बात कही, लेकिन न गंगा और न यमुना शुद्ध हुई। जनता अब इस सरकार की कथनी और करनी का अंतर समझ चुकी है। कहा कि इस यात्रा के माध्यम से हम उत्तर प्रदेश के मतदाताओं से सीधे संवाद कर रहे हैं और हमारा यह कहना है कि यह मतदाताओं की कमी रह गई कि उन्होंने सही लोगों को वोट नहीं किया, जिसके कारण 78 साल से गो माता की रक्षा तक नहीं हो पाई। बहुसंख्यक हिंदुओं का वोट लेकर के हमारे नेता हमारी ही माता को काट-काट कर बेच रहे हैं जो कि बहुत ही दुखद है। हमारी ही माता को पशु कह कर के पुकार रहे हैं जिससे कि हमारे हृदय में बहुत पीड़ा होती है। इस पीड़ा को दूर करने के लिए अब हम सब ने तय किया है कि आने वाले चुनाव में हम बिजली पानी सड़क जैसे मुद्दों को पीछे रख रहे हैं और गो माता की रक्षा के लिए अब वोट करने वाले हैं।

   उन्होंने कहा कि यदि सरकार गो माता को चाहे राष्ट्रीय पशु घोषित करे या राष्ट्रीय माता घोषित करना चाहे, मुसलमान को कोई दिक्कत नहीं है। राम मंदिर दान पात्र से हुई चोरी के संबंध में पूछने पर कहा कि यह जो राम मंदिर है, इसमें कोर्ट में भाजपा या उसकी कोई भी संस्था कभी नहीं लड़ी। राम मंदिर से चोरी होना कोई नई बात नहीं है। राम मंदिर की जब पहली ईंट रखी गई थी, तब से चोरी हो रही है। पहली बार नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी अयोध्या के संत कमल नयन दास ने कहा कि यहां तो चोरी हो रही है। हमें इस बात की बहुत खुशी है कि उन्होंने अयोध्या से खुलकर बोला, बहुत अच्छा लगा।

ताजा खबर
सम्बंधित खबर

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें