शिक्षक ही राष्ट्र का वास्तविक निर्माता – डॉ. राधेश्याम तिवारी, भारतीय सद्विचार मंच द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन संपन्न …
मुंबई। शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 07 वरिष्ठ शिक्षकों डॉ. उमेशचन्द्र शुक्ला, गिरिजाशंकर त्रिपाठी, राम सिंह, राधेश्याम पाण्डेय, माता प्रसाद चतुर्वेदी, सुशील कुमार दुबे एवं मिथिलेश मिश्रा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम तिवारी ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षक ही राष्ट्र का वास्तविक निर्माता होता है।
शिक्षक दिवस के अवसर पर भारतीय सद्विचार मंच द्वारा मुंबई महानगर के विद्वान शिक्षकों का सम्मान किया गया। इस समारोह में मुझे भी सम्मानित होने का गौरव प्राप्त हुआ। भारतीय सद्विचार मंच के संस्थापक परम आदरणीय डॉ राधेश्याम तिवारी जी का आत्मीय स्नेह मिला। शिक्षाविद डॉ हृदय नारायण मिश्र, प्रतिष्ठित टेक्नोक्रेट दिनेश चंद्र उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार भाई अभय मिश्र, आरटीआई एक्टिविस्ट अनिल गलगली, अनिरुद्ध पांडे जी समेत अनेक श्रेष्ठ जन एवं साहित्य और समाज के सशक्त हस्ताक्षर उपस्थित थे। भारतीय सद्विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ शिवश्याम तिवारी, महासचिव नगेंद्र मिश्र जी समेत सभी पदाधिकारियों, ट्रस्टियों और सहयोगियों का हृदय से आभार जिन्होंने मुझे अपना सानिध्य प्रदान किया।

