25.9 C
Uttar Pradesh
Saturday, September 12, 2026

मुंबई से कोलकाता जाएगी श्री सिद्धिविनायक भगवान की प्रतिमा? गणेश पर्व को सात दिनों तक भव्य रूप से मनाने का अनूठा संकल्प ..

मुंबई से कोलकाता जाएगी श्री सिद्धिविनायक भगवान की प्रतिमा?
गणेश पर्व को सात दिनों तक भव्य रूप से मनाने का अनूठा संकल्प ..

मुंबई। विघ्नहर्ता फाउंडेशन (प्रस्तावित) के संयोजक श्री हनीथ एम. शर्मा की विशेष पहल पर भगवान श्री सिद्धिविनायक की पावन प्रतिमा आज रात मुंबई से ललुआ, कोलकाता के लिए रवाना होगी। कोलकाता में गणेश पर्व को सात दिनों तक श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक उत्सव के रूप में भव्यता के साथ मनाने की तैयारियां पूरी की जा रही हैं। इस आयोजन को विशेष बनाते हुए श्री सिद्धिविनायक भगवान की प्रतिमा मुंबई से कोलकाता ले जाई जा रही है। इसे भक्तिभाव से “मुंबई के बेटे सिद्धिविनायक भगवान का मां काली से मिलन” के भाव से जोड़ा जा रहा है। यह पहल महाराष्ट्र की गणेशोत्सव परंपरा और पश्चिम बंगाल की मां काली की भक्ति-संस्कृति के बीच आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक समन्वय का सुंदर संदेश प्रस्तुत करती है। श्री हनीथ एम. शर्मा ने गणेश पर्व को केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित न रखते हुए इसे संस्कृति, परंपरा, श्रद्धा और सामाजिक एकता का उत्सव बनाने का संकल्प लिया है। कोलकाता में सात दिनों तक गणेशोत्सव मनाने का निर्णय इसी सोच की अनूठी मिसाल है।

इस पहल को लेकर एडवोकेट विनोद कुमार पाठक ने कहा कि मुंबई के सिद्धिविनायक और कोलकाता की मां काली की पावन भावधारा का यह मिलन देश की विविधता में एकता और सनातन संस्कृति की व्यापकता का प्रतीक है। महाराष्ट्र की गणेश आराधना और बंगाल की शक्ति उपासना का यह संगम निश्चित रूप से भक्तों के लिए एक अविस्मरणीय आध्यात्मिक अनुभव बनेगा। विघ्नहर्ता फाउंडेशन (प्रस्तावित) का यह प्रयास धार्मिक आस्था के साथ-साथ भारतीय संस्कृति की उस परंपरा को भी मजबूत करता है, जिसमें अलग-अलग प्रदेशों की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराएं एक-दूसरे से जुड़कर राष्ट्रीय एकता और भाईचारे का संदेश देती हैं। श्री सिद्धिविनायक भगवान के कोलकाता आगमन को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह है और सात दिवसीय गणेश पर्व को ऐतिहासिक एवं यादगार बनाने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

.. कौशल विनोद पाठक – विशेष रिपोर्ट।

ताजा खबर
सम्बंधित खबर

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें