30.2 C
Uttar Pradesh
Tuesday, July 21, 2026

दिव्य शाकद्वीपीय ब्राह्मण समिति की बैठक संपन्न : धूमधाम से मनाया जाएगा स्थापना दिवस ..

दिव्य शाकद्वीपीय ब्राह्मण समिति की बैठक संपन्न : धूमधाम से मनाया जाएगा स्थापना दिवस ..

गोरखपुर। दिव्य शाकद्वीपीय ब्राह्मण समिति (उत्तर प्रदेश), गोरखपुर की मासिक बैठक रविवार को बशारतपुर स्थित अशोक नगर कार्यालय में संपन्न हुई। समिति के अध्यक्ष शरद चन्द्र पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। ​बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समिति का स्थापना दिवस समारोह एवं वैवाहिक परिचय सम्मेलन आगामी 01 नवंबर 2026 (रविवार) को सिविल लाइंस स्थित गोकुल अतिथि भवन में आयोजित किया जाएगा। इस भव्य आयोजन की तैयारियों के लिए उत्तरदायित्वों का बंटवारा किया गया और व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने पर सहमति बनी। ​बैठक के दौरान समिति के कामकाज की समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर निर्णय लिए गए । समिति की वार्षिक स्मारिका “दिव्य प्रकाश” के प्रकाशन के लिए लेख, वैवाहिक विवरण, विज्ञापन और सहयोग राशि जुटाने की प्रक्रिया की समीक्षा की गई। मेधावी प्रोत्साहन सम्मान समारोह के लिए छात्रों के चयन की प्रक्रिया पर चर्चा की गई। समिति की सामाजिक गतिविधियों, सदस्यता बढ़ाने और पदाधिकारियों के दायित्वों को और अधिक सक्रिय बनाने पर जोर दिया गया।

​अध्यक्ष शरद चन्द्र पाण्डेय ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से आह्वान किया कि वे आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा और सक्रियता से कार्य करें। ​इस बैठक में समिति के विशिष्ट संरक्षक जी. के. पाण्डेय, पी. एन. मिश्र और अशोक मिश्र उपस्थित रहे। साथ ही उपाध्यक्ष अरविंद कुमार पाठक, महामंत्री अनन्त मिश्र, संगठन मंत्री रजनीश मिश्र, कार्यकारिणी सदस्य अभय पाण्डेय, कृष कुमार मिश्र, सतीश कुमार मिश्र तथा रमेश चन्द्र पाण्डेय व राज कुमार मिश्र समेत कई अन्य सदस्य शामिल हुए। कार्यक्रम का सफल संचालन महामंत्री इं॰ अनन्त मिश्र द्वारा किया गया।

ताजा खबर
सम्बंधित खबर

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें