30.7 C
Uttar Pradesh
Tuesday, October 27, 2026

चप्पल उठाने की औकात नहीं रखते, वो गाड़ियों के काफिले में घूम रहे’?

नाम लिए बगैर वरुण ने साधा निशाना !

पीलीभीत, सांसद वरुण गांधी दो दिन पहले ही दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरान ललौरीखेड़ा विकास खंड क्षेत्र में आयोजित जनसभा में दिए गए संबोधन का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। जिसमें सांसद वरुण गांधी ने बगैर नाम लिए जनपद के एक माननीय पर निशाना साधा है। सांसद वरुण गांधी ने संबोधन में किसी का नाम तो नहीं लिया है। लेकिन जिले के एक माननीय से इसे सीधे तौर पर जोड़कर देखा जा रहा है। इन माननीय से सांसद वरुण गांधी की अदावत जगजाहिर है। फिलहाल राजनीतिक गलियारे में सांसद वरुण गांधी के प्रसारित वीडियो को लेकर चर्चाएं हो रही हैं। वरुण ने कहा कि जो हमारी चप्पल उठाने की औकात नहीं रखते थे, वे पांच पांच गाड़ियों के काफिले में चल रहे हैं। जो पहले कहते थे, भईया हमें एक मौका दे दो। हमारे सामने बोलने की औकात नहीं रखते थे। इन लोगों ने पीलीभीत शहर का आधा हिस्सा घेर लिया है।

ताजा खबर
सम्बंधित खबर

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें