33.8 C
Uttar Pradesh
Monday, May 25, 2026

चोरों ने रिवाल्वर-कारतूस के साथ लाखों रुपये के उड़ाए आभूषण? प्रयागराज की घटना..

चोरों ने रिवाल्वर-कारतूस के साथ लाखों रुपये के उड़ाए आभूषण? प्रयागराज की घटना..

  प्रयागराज। शहर के करेली थाना क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने एक बार फिर चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया। चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर लाइसेंसी रिवाल्वर, 20 कारतूस और लाखों रूपये के जेवरात गायब कर दिया। घटना का पता चलने पर भुक्तभोगी ने करेली थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। अभी तक चोरों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। लाइसेंसी रिवाल्वर के दुरूपयोग की भी आशंका जताई जा रही है। करेली थाना क्षेत्र के जीटीबी नगर मुहल्ले में एखलाक अहमद रहते हैं। उनका कहना है कि तीन दिन पहले दूसरे मकान में शिफ्ट होना था। कुछ समान शिफ्ट करने के बाद वह लोग बाकी सामान किराए वाले कमरे में छोड़कर दूसरे मकान में सोने के लिए चले गए थे।

   इसी बीच चोरों ने कमरे का ताला तोड़ दिया। भीतर रखे लाखों के गहने और बड़े भाई जावेद अहमद की रिवाल्वर, 20 कारतूस गायब कर दिया। चोर लाइसेंसी कागजात भी उठाकर ले गये। भुक्तभोगी ने आशंका जताई है कि सामान शिफ्ट करने वाले दो अज्ञात लड़कों भी रेकी करके चोरी कर सकते हैं। फिलहाल पुलिस मुकदमा दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इस घटना से पहले भी करेली क्षेत्र में चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं।

ताजा खबर
सम्बंधित खबर

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें