34.2 C
Uttar Pradesh
Tuesday, August 11, 2026

₹25 हजार का इनामी वांछित अभियुक्त सुजीत चौहान मीरगंज पुलिस के हत्थे चढ़ा ..

₹25 हजार का इनामी वांछित अभियुक्त सुजीत चौहान मीरगंज पुलिस के हत्थे चढ़ा ..
गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में था वांछित, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की गिरफ्तारी

जौनपुर, 09 अगस्त 2026। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मीरगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने ₹25,000 के इनामी वांछित अभियुक्त सुजीत चौहान को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना मीरगंज में उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर श्री कुँवर अनुपम सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आतिश कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी मछलीशहर सुश्री प्रतिमा वर्मा के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष मीरगंज श्री अरविन्द कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 09 अगस्त को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सुजीत चौहान पुत्र नायब चौहान, निवासी मोलनापुर, थाना मीरगंज, जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया।

गैंगस्टर एक्ट में था वांछित
पुलिस के अनुसार सुजीत चौहान थाना मीरगंज के मु0अ0सं0 93/26, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट में वांछित था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस द्वारा ₹25,000 का पुरस्कार घोषित किया गया था।

पहले से दर्ज हैं मुकदमे
पुलिस द्वारा जारी आपराधिक इतिहास के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध थाना मीरगंज में निम्न मुकदमे दर्ज हैं –
मु0अ0सं0 133/25 – धारा 115(2), 352, 351(2), 109, 249, 3(5), 61(2) बीएनएस।
मु0अ0सं0 93/26 – धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह, उपनिरीक्षक देवानन्द, कांस्टेबल अरविन्द कुमार सिंह, प्रान्शु कुमार मिश्रा, रिजर्व कांस्टेबल आकाश कुमार, ओमकार मौर्या, शिवम कुमार पासवान, अभय पाण्डेय तथा महिला रिजर्व कांस्टेबल रिया शुक्ला शामिल रहीं।

अपराध पर अंकुश लगाने की दिशा में कार्रवाई
मीरगंज पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
.. विशेष रिपोर्ट : कौशल विनोद पाठक

ताजा खबर
सम्बंधित खबर

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें