36 C
Uttar Pradesh
Monday, May 11, 2026

दिल्ली से लेकर यूपी तक बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश का अलर्ट …

दिल्ली से लेकर यूपी तक बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश का अलर्ट …

    दिल्ली। देशभर में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार 11 मई को देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग तरह का मौसम देखने को मिलेगा। उत्तर भारत के कई राज्यों में आंधी और बारिश से गर्मी से राहत मिलने की संभावना है, जबकि राजस्थान, गुजरात और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का असर बना रहेगा। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और पहाड़ी राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में रविवार देर शाम या रात से मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग ने हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक की संभावना जताई है। हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

    उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में मौसम सक्रिय रहने वाला है। 11 से 14 मई के बीच कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान है। लखनऊ, कानपुर, मेरठ, बरेली, प्रयागराज और वाराणसी समेत कई शहरों में बादल छाए रह सकते हैं और गरज-चमक देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने किसानों और खुले मैदान में काम करने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। पंजाब और हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई देगा। कई जिलों में धूलभरी आंधी, बादल और हल्की बारिश की संभावना है। चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में भी मौसम खराब रह सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 11 से 13 मई तक इन राज्यों में मौसम अस्थिर बना रहेगा। महाराष्ट्र के मुंबई, पुणे और मराठवाड़ा क्षेत्र में गर्मी और उमस बनी रहेगी। इसके साथ कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है। कोंकण क्षेत्र में बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।

ताजा खबर
सम्बंधित खबर

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें