37 C
Uttar Pradesh
Thursday, May 28, 2026

विशाल हाईवे नेटवर्क से जुड़ रहा यमुना एक्सप्रेसवे? यूपी में चहुंमुखी विकास के नए द्वार ..

विशाल हाईवे नेटवर्क से जुड़ रहा यमुना एक्सप्रेसवे? यूपी में चहुंमुखी विकास के नए द्वार ..

    लखनऊ, यूपी में एक्सप्रेसवे का एक बड़ा नैटवर्क तैयार हो चुका है। अब इन एक्सप्रेसवे को आपस में जोड़ा जा रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि अब राज्य के अहम सड़क मार्ग यमुना एक्सप्रेसवे को एक बहुत बड़े एक्सप्रेसवे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का अभी निर्माण चल रहा है। इस महत्वपूर्ण सड़क से जुड़ने पर उत्तर प्रदेश की अन्य राज्यों से कनेक्टिविटी बढ़ जाएगी और यात्रा आसान हो जाएगी। उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में सड़क पर सफर काफी तेज और आसान होने की आशा है है। इसका कारण यह है कि यमुना एक्सप्रेसवे को राज्य के कई बड़े हाईवे कॉरिडोर से जोड़ा जा रहा है। इस नए नेटवर्क से यमुना एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और निर्माणाधीन दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे भी जुड़ जाएगा। माना जाता है कि एक्सप्रेसवे नेटवर्क के विस्तार से यात्रा में समय की बचत होगी, लंबी दूरी की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और यूपी के साथ अन्य राज्यों में भी आवागमन आसान होगा।

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुख्य सलाहकार अवनीश के अवस्थी ने एक्स पर एक पोस्ट में एक्सप्रेसवे की कनेक्टिविटी के प्लान के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने इसे पूरे यूपी में ट्रांसपोर्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर में बदलाव और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है।

ताजा खबर
सम्बंधित खबर

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें