38.3 C
Uttar Pradesh
Monday, June 22, 2026

कानपुर में बमबाजी : गली में बम फोड़कर युवकों ने फैलाई दहशत?

कानपुर में बमबाजी : गली में बम फोड़कर युवकों ने फैलाई दहशत?

   कल्याणपुर (कानपुर)। अंबेडकरपुरम में बिना साइलेंसर तेज रफ्तार में बाइक चलाने के विरोध पर तीन युवकों ने गली में बम चलाकर दहशत फैला दी। इलाकाई लोगों की शिकायत पर पहुंची पुलिस को एक देसी बम मिला है। दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। अंबेडकरपुरम मामा तालाब के पास एक गली में शुक्रवार देर रात बिना साइलेंसर लगी बाइक से तीन युवक तेज रफ्तार में चक्कर लगा रहे थे। इलाकाई रोहित सिंह और बबलू ने बताया कि साइलेंसर न होने की वजह से बहुत शोर हो रहा था। इस पर उन्होंने मुहल्ले वालों के साथ मिलकर इसका विरोध किया तो तीनों युवक मौके से चले गए। करीब दो घंटे बाद तीनों दोबारा गली में आए और ताबड़तोड़ तीन बम चला दिए। एक बम मकान के बाहर दीवार पर भी गिरा। धमाके से दहशत फैल गई। लोग घरों से बाहर निकले तो आरोपित मौके से फरार हो गए। पुलिस को मौके से एक देसी बम मिला है। बम चलाने वाले युवक एक आवास विकास का जबकि दो युवक अंबेडकरपुरम के रहने वाले बताए जा रहे थे। डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से आरोपितों की तलाश की गई।

    घटना के दिन देर रात एक आरोपित पुलिस के हत्थे चढ़ गया जबकि दूसरे आरोपित को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपितों की पहचान अंबेडकरपुरम निवासी पारस ठाकुर और मसवानपुर के शिवा यादव के रूप में हुई है। पुलिस अब तीसरे आरोपित की तलाश में जुटी है। डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि अंबेडकरपुरम के राहुल यादव की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर पारस ठाकुर और शिवा यादव को गिरफ्तार किया गया है जबकि शान तिवारी की तलाश में टीमें लगाई गई है जल्द ही उसकी भी गिरफ्तारी की जाएगी।

ताजा खबर
सम्बंधित खबर

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें